कंप्यूटर के आविष्कार ने बहुतों के सपनों को साकार किया है यहाँ तक कि हम अपने जीवन की कल्पना बिना कंप्यूटर के नहीं कर सकते। सामानयत: ये एक ऐसा डिवाइस है जिसका इस्तेमाल कई सारे उद्देश्यों के लिये किया जाता है जैसे- सूचनाओ को सुरक्षित रखना, ई-मेल, मैसेजिंग, सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, गणना, डेटा प्रौसेसिंग आदि। डेस्कटॉप कंप्यूटर को कार्य करने के लिये सीपीयू, यूपीएस, कीबोर्ड, और MOUSE की जरुरत पड़ती है जबकि लैपटॉप में ये सबकुछ पहले से मौजूद रहता है। बड़ी मेमोरी के साथ ये एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो कोई भी डेटा को सुरक्षित रख सकता है। 21वीं सदी में कंप्यूटर की आधुनिक दुनिया में हमलोग जा रहे है।
इससे पहले की पीढ़ीयों के कंप्यूटर बेहद सीमित कार्य करते थे जबकि आधुनिक समय के कंप्यूटर ढ़ेर सारे कार्यों को अंजाम दे सकता है। चार्ल्स बेबेज ने पहला मेकैनिकल कंप्यूटर बनाया था जो आज के जमाने के कंप्यूटर से बहुत अलग था। कंप्यूटर के आविष्कार का लक्ष्य था एक ऐसी मशीन को उत्पन्न करना जो बहुत तेजी से गणितीय गणना कर सके। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान दुश्मनों के हथियारों की गति और दिशा का अनुमान तथा उनकी सही स्थिति का पता लगाना था। आज के कंप्यूटर कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक से युक्त है जो जीवन के हर क्षेत्र में मदद करते है।
नई पीढ़ी का कंप्यूटर अत्यधिक उन्नत होते है अर्थात छोटे, हल्के, तेज, और बहुत शक्तिशाली। आज के दिनों में इसका इस्तेमाल हर व्यवसाय में हो रहा है जैसे- परीक्षा, मौसम की भविष्यवाणी, शिक्षा, खरीदारी, ट्रैफिक नियंत्रण, उच्च स्तर की प्रोग्रामिंग, रेलवे टिकट बुकिंग, मेडिकल क्षेत्र, व्यापार आदि। इंटरनेट के साथ ये सूचना तकनीक का मुख्य आधार है और इसने साबित किया कि आज के समय में कुछ भी असंभव नहीं है।
इंसानों के लिये कंप्यूटर के सैकड़ों फायदे है तो साइबर अपराध, अश्लील वेबसाइट, जैसे नुकसान भी शामिल है जिसकी पहुँच हमारे बच्चों और विद्यार्थीयों तक आसानी से हो जाती है। कुछ उपायों के द्वारा हम इसके नकारात्मक प्रभावों से बच सकते है।
आज मानव बिरादरी की कंप्यूटर तकनीक पर अत्यधिक निर्भरता बढ़ती जा रही है। कोई भी अपने जीवन की कल्पना बिना कंप्यूटर के नहीं कर सकता, क्योंकि इसने हर जगह अपने पैर पसार लिये है और लोग इसके आदि बन चुके है। ये किसी भी दर्जे के विद्यार्थी के फायदेमंद है। वो इसका इस्तेमाल प्रोजेक्ट बनाने के लिये, कविता सीखने के लिये, कहाँनियों के लिये, परीक्षा संबंधी नोट्स डाउनलोड करने के लिये, सूचना इकट्ठा करना आदि के लिये बेहद कम समय में कर सकते है। ये विद्यार्थीयों के कौशल विकास में बढ़ौतरी के साथ नौकरी पाने में सहायक भी होता है।
Read Also
हाथी पर निबंध - [ Essay on Elephant in Hindi Language ] 2022
Nationalism Essay in Hindi - [ राष्ट्रवाद पर निबंध ] 2022
Tiger Essay in Hindi Language - [ बाघ पर निबंध ] 2022
internet Essay in Hindi, [ हिंदी में इंटरनेट पर निबंध ] 2022
क्रिकेट पर निबंध - (Cricket Essay In Hindi Language) 2022
खेल के महत्व पर निबंध | Khel Ka Mahatva Par Nibandh
ग्लोबलाइजेशन पर निबंध – [ Globalization Essay in Hindi ] 2022
जन धन योजना पर निबंध – [ Jan Dhan Yojana Essay in Hindi ] 2022
डा. प्रतिक्षा पाटिल - (Hindi Essay Writing) - Downloadallvideoshd
डिजिटल इंडिया पर निबंध - [ Essay on Digital India in Hindi ] 2022
फुटबॉल पर निबंध – [ Essay on Football in Hindi Language ] 2022
भारत (इंडिया) पर निबंध - [ India Essay in Hindi ] 2022
मेक इन इंडिया पर निबंध - [ Make in India Essay in Hindi ] 2022
मेरा स्कूल पर निबंध - [ Essay on My School in Hindi ] 2022
विज्ञान और तकनीकी पर निबंध - [ Science & Technology ] 2022
शहरी जीवन बनाम ग्रामीण जीवन पर निबंध - Essay in Hindi 2022
शिक्षा का महत्व पर निबंध - [ Shiksha Ka Mahatva Nibandh ] 2022
संगीत पर एक लघु निबंध लिखें - [ Essay On Music In Hindi ] 2022

0 Comments