internet Essay in Hindi, [ हिंदी में इंटरनेट पर निबंध ] 2022

 

Internet Essay in Hindi

इंटरनेट एक वैश्विक नेटवर्क है जो पूरी दुनिया के कम्प्यूटरों को एक साथ जोड़ता है। इसने रोज के कार्यों की प्राप्ति को बेहद आसान बनाया है जो कि एक समय कठिन लंबा और समय लेने वाला था । हमलोग बिना इसके अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते जिसको इंटरनेट कहा जाता है। जैसाकि इस धरती पर हर चीज का एक फायदा-नुकसान होता है उसी तरह इंटरनेट का भी हमारे जीवन का अच्छा और बुरा प्रभाव है। इंटरनेट की वजह से ही ऑनलाइन संचार बहुत ही सरल और आसान हो गया है। 


पुराने समय में संचार का माध्यम पत्र होता था जोकि लंबा समय लेने वाला और कठिन होता था क्योंकि इसके लिये किसी एक को लंबी दूरी तय कर संदेश पहुँचाना पड़ता था। लेकिन अब, कुछ सोशल नेटवर्किग साइट को खोलने के लिये हमें सिर्फ इंटरनेट से जुड़ने की जरुरत है साथ ही जी-मेल, याहू आदि अकांउट के द्वारा सेकेंडो में ही संदेश को भेजा जा सकता है।


मेट्रों, रेलवे, व्यापारिक उद्योग, दुकान, स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान, एनजीओ, विश्वविद्यालय, कार्यालय (सरकारी तथ गैर-सरकारी) में हर डाटा को कंप्यूरीकृत करके बड़े स्तर पर कागज और कागजी कार्यों से बचा जा सकता है। इसके माध्यम से एक जगह से पूरे विश्व के बारे में समय-समय पर खबर जाना जा सकता है। ढ़ेर सारी जानकारीयों को जमा करने में ये बहुत दक्ष और प्रभावकारी है चाहे वो किसी भी विषय से संदर्भित हो चंद सेकेंड में ही उपलब्ध हो जाएगा। ये शिक्षा, यात्रा, और व्यापार में बहुत उपयोगी है। इसके द्वारा ऑनलाइन पब्लिक लाइब्रेरी, टेक्स्टबुक, तथा संबंद्ध विषयों तक पहुँच आसान हुई है।


पहले के समय में जब लोग बिना इंटरनेट के थे, उन्हे कई प्रकार के कार्यों के लिये लंबे समय तक लाइन में लगना पड़ता था जैसे रेलवे का टिकट लेने के लिये। लेकिन आधुनिक समय में लोग बस एक क्लिक से टिकट की बुकिंग कर सकते है साथ ही एक सॉफ्ट कॉपी अपने मोबाईल फोन में भी रख सकते है। इंटरनेट की दुनिया में, किसी एक को ये जरुरी नहीं कि लंबी दूरी तय करके वो अपने किसी व्यापारिक मुलाकात या किसी और काम के लिये यात्रा करे। कोई भी विडियों कॉनप्रेंसिंग, कॉलिंग, स्काईप या दूसरे तरीकों से अपनी जगह पर रह कर ही बैठक का हिस्सा बन सकता है। 


इंटरनेट हमें कई तरीकों से फायदा पहुँचाता है जैसे ऑनलाइन स्कूल, कॉलेज, या विश्वविद्यालयों में दाखिला दिलाने में, व्यापारिक और बैंकिंग लेन-देन में, शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति में, ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन करने में, बिल जमा करने आदि में मदद करता है।

Read Also

हाथी पर निबंध - [ Essay on Elephant in Hindi Language ] 2022

Nationalism Essay in Hindi - [ राष्ट्रवाद पर निबंध ] 2022

Tiger Essay in Hindi Language - [ बाघ पर निबंध ] 2022

[ Computer Essay in Hindi Language ] - कंप्यूटर पर निबंध 2022

क्रिकेट पर निबंध - (Cricket Essay In Hindi Language) 2022

खेल के महत्व पर निबंध | Khel Ka Mahatva Par Nibandh

ग्लोबलाइजेशन पर निबंध – [ Globalization Essay in Hindi ] 2022

जन धन योजना पर निबंध – [ Jan Dhan Yojana Essay in Hindi ] 2022

डा. प्रतिक्षा पाटिल - (Hindi Essay Writing) - Downloadallvideoshd

डिजिटल इंडिया पर निबंध - [ Essay on Digital India in Hindi ] 2022

फुटबॉल पर निबंध – [ Essay on Football in Hindi Language ] 2022

भारत (इंडिया) पर निबंध - [ India Essay in Hindi ] 2022

मेक इन इंडिया पर निबंध - [ Make in India Essay in Hindi ] 2022

मेरा स्कूल पर निबंध - [ Essay on My School in Hindi ] 2022

विज्ञान और तकनीकी पर निबंध - [ Science & Technology ] 2022

शहरी जीवन बनाम ग्रामीण जीवन पर निबंध - Essay in Hindi 2022

शिक्षा का महत्व पर निबंध - [ Shiksha Ka Mahatva Nibandh ] 2022

संगीत पर एक लघु निबंध लिखें - [ Essay On Music In Hindi ] 2022

समाचार पत्र पर निबंध - [ Essay on Newspaper in Hindi ] 2022

Post a Comment

0 Comments