जन धन योजना पर निबंध – [ Jan Dhan Yojana Essay in Hindi ] 2022

 

जन धन योजना पर निबंध – [ Jan Dhan Yojana Essay in Hindi ] 2022

28 अगस्त 2014 को भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा शुरुआत की गयी लोगों की मुद्रा बचत योजना है जन धन योजना। इसे प्रधानमंत्री जन धन योजना भी कहा जाता है जोकि वास्तव में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आम भारतीय लोगों के लिये कुछ अवसर बनाने के लिये लोगों की एक संपत्ति योजना है। प्रधानमंत्री के द्वारा शुरु की गयी ये योजना गरीब लोगों को पैसा बचाने में सक्षम बनाती है। यहाँ रहने वाले लोगों को स्वतंत्र बनाना ही सही मायने में एक स्वतंत्र भारत बनाना है। भारत एक ऐसा देश है जो भ्रामीण क्षेत्रों में रहने लोगों की पिछड़ेपन की स्थिति के कारण अभी भी एक विकासशील देशों में गिना जाता है। अनुचित शिक्षा, असमानता, सामाजिक भेदभाव और बहुत सारी सामाजिक मुद्दों की वजह से भारत में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों की दर उच्च है।


ये बहुत जरुरी है कि पैसा बचाने की आदत के बारे में लोगों के बीच जागरुकता बढ़े जिससे भविष्य में कुछ बेहतर करने के लिये वो स्वतंत्र हों और उनके भीतर कुछ विश्वास बढ़े। बचत किये गये पैसों की मदद से वो बुरे दिनों में बिना किसी के सहारे अपनी मदद कर सकते हैं। जब हरेक भारतीय लोगों के पास अपना बैंक खाता होगा तब वो पैसों की बचत के महत्व को ज्यादा अच्छे से समझ सकेंगे।


भारत के गरीब लोगों को खोले गये खातों के सभी लाभ को देने और बैंक खातों से उनको जोड़ने के लिये भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खासतौर से बनायी गयी खाता खोलने वाली और पैसा बचत स्कीम है जन धन योजना। भरतीय स्वतंत्रता दिवस से दो सप्ताह बाद 28 अगस्त को पीएम के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गयी। बैंक से उसके लाभ से सभी भारतीय नागरिकों को जोड़ने के लिये एक राष्ट्रीय चुनौती के रुप में इस खाता खोलने वाली और मुद्रा बचत योजना की शुरुआत की गयी थी।


इस योजना को एक सफल योजना बनाने के लिये बहुत सारे कार्यक्रमों को लागू किया गया है। बैंक खातों के महत्व के बारे में जागरुक बनाने के साथ ही बैंक खाता खोलने के फायदे और प्रक्रिया के बारे में उनको समझाने और लोगों के दिमाग को इस ओर खींचने के लिये ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 60 हजार नामांकन कैंप लगाये गये।

Read Also

हाथी पर निबंध - [ Essay on Elephant in Hindi Language ] 2022

Nationalism Essay in Hindi - [ राष्ट्रवाद पर निबंध ] 2022

Tiger Essay in Hindi Language - [ बाघ पर निबंध ] 2022

[ Computer Essay in Hindi Language ] - कंप्यूटर पर निबंध 2022

internet Essay in Hindi, [ हिंदी में इंटरनेट पर निबंध ] 2022

क्रिकेट पर निबंध - (Cricket Essay In Hindi Language) 2022

खेल के महत्व पर निबंध | Khel Ka Mahatva Par Nibandh

ग्लोबलाइजेशन पर निबंध – [ Globalization Essay in Hindi ] 2022

डा. प्रतिक्षा पाटिल - (Hindi Essay Writing) - Downloadallvideoshd

डिजिटल इंडिया पर निबंध - [ Essay on Digital India in Hindi ] 2022

फुटबॉल पर निबंध – [ Essay on Football in Hindi Language ] 2022

भारत (इंडिया) पर निबंध - [ India Essay in Hindi ] 2022

मेक इन इंडिया पर निबंध - [ Make in India Essay in Hindi ] 2022

मेरा स्कूल पर निबंध - [ Essay on My School in Hindi ] 2022

विज्ञान और तकनीकी पर निबंध - [ Science & Technology ] 2022

शहरी जीवन बनाम ग्रामीण जीवन पर निबंध - Essay in Hindi 2022

शिक्षा का महत्व पर निबंध - [ Shiksha Ka Mahatva Nibandh ] 2022

संगीत पर एक लघु निबंध लिखें - [ Essay On Music In Hindi ] 2022

समाचार पत्र पर निबंध - [ Essay on Newspaper in Hindi ] 2022

Post a Comment

0 Comments